मुंबई. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 2024 में आई हिट तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के अगले भाग (सीक्वल) में नहीं दिखाई देंगी. निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण करने वाले ‘वैजयंती मूवीज’ स्टूडियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह खबर साझा की. इसमें कहा गया, “आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण… ‘कल्कि2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है. पहली फिल्म बनाने की लंबी यात्रा के बावजूद हम साझेदारी कायम नहीं रख पाए.

स्टूडियो ने कहा, “और ‘कल्कि2898 एडी’ जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं ज्यादा की हकदार है. हम उन्हें (दीपिका) भविष्य के कामों के लिए शुभकामनाएं देते हैं.” यह फिल्म जून 2024 में प्रर्दिशत हुई थी और वैश्विक स्तर बॉक्स ऑफिस पर इसने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version