Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»कोहली-रोहित नहीं चले तो हार पक्की, युवाओं पर भरोसा नहीं: पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ
Sports

कोहली-रोहित नहीं चले तो हार पक्की, युवाओं पर भरोसा नहीं: पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कोहली-रोहित नहीं चले तो हार पक्की, युवाओं पर भरोसा नहीं: पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी आउट हो जाते हैं तो आप मैच हार जाएंगे। फिर आप उतने रन नहीं बना पाएंगे। पहली बात तो ये कि अगर आप 300, 350 नहीं बना पाए, तो ये दक्षिण अफ्रीकी टीम आपको हरा देगी। इसलिए मुझे लगता है कि इस जीत और रोहित शर्मा-विराट कोहली के बीच सीधा संबंध है। विराट-रोहित जल्दी आउट हो जाते, तब आप इतने रन नहीं बना पाते। युवा खिलाड़ी अभी इतना योगदान नहीं दे पा रहे, इसलिए इस मैच में टीम को कोहली और रोहित पर ही भरोसा करना पड़ा।’

शानदार साझेदारी और रिकॉर्ड
रोहित शर्मा और विराट कोहली की 136 रनों की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। कोहली और रोहित 392वीं बार एक साथ अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे। यह दोनों खिलाड़ियों का वनडे क्रिकेट में 20वां शतकीय साझेदारी वाला मैच था। इस रिकॉर्ड के साथ अब वे इतिहास की दूसरी सबसे सफल जोड़ी बन गई है। उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी (26 शतकीय साझेदारियां) है।

अनुभव ही बना जीत की कुंजी
कैफ ने कहा कि टीम इंडिया युवाओं पर काम कर रही है, लेकिन इतने बड़े टूर्नामेंटों में अनुभव की अहमियत अलग होती है। उन्होंने कहा, ‘आप युवा खिलाड़ियों की बात कर रहे हो, लेकिन वे अभी 200 भी नहीं बना पाएंगे। इसलिए अंत में आपको कोहली और रोहित के पास ही लौटना पड़ा।’ उन्होंने यह भी बताया कि टीम टेस्ट सीरीज हार चुकी थी और इस जीत ने खिलाड़ियों और फैंस को राहत दी है।

‘हमारा पुराना अभी भी सोना’
कैफ ने आगे कहा, ‘विराट कोहली ने शतक लगाया और इस जीत का सीधा कनेक्शन उनके बल्ले से निकले रनों से है। उन्होंने सात छक्के लगाए और रोहित शर्मा ने तीन। उन्होंने साझेदारी की, वही काम उन्होंने इस सीरीज से पहले सिडनी में किया था। और भारतीय टीम की हालत बहुत खराब थी। टेस्ट सीरीज हारने के बाद आपको राहत की सांस मिली। हमारा पुराना अभी भी सोना है। वे बूढ़े हो रहे हैं; कोहली 37 साल के हैं, रोहित 38 साल के हैं, इस मैच में उनकी जरूरत थी। अगर उन्होंने रन नहीं बनाए होते, तो दक्षिण अफ्रीका यह मैच बहुत आसानी से जीत जाता।’

कोहली-रोहित का प्रदर्शन
पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार 135 रन (120 गेंद) बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वहीं, रोहित शर्मा ने 57 रन (51 गेंद) बनाकर टीम की शुरुआत मजबूत की। कैफ ने कहा, ‘कोहली और रोहित चाहे उम्र में आगे बढ़ रहे हों, लेकिन टीम में उनकी जरूरत आज भी उतनी ही है। अगर उन्होंने रन नहीं बनाए होते तो दक्षिण अफ्रीका यह मैच आसानी से जीत जाता।’



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleट्रंप के हृदय और पेट का एमआरआई ‘पूरी तरह सामान्य’ पाया गया: अमेरिकी चिकित्सक
Next Article IND vs SA: भारत की पारी शुरू, यशस्वी-रोहित क्रीज पर, दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.