कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बयानार गांव में स्थित सीएएफ की दूसरी बटालियन में प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने रविवार देर रात लगभग 10 बजे अपनी र्सिवस राइफल से खुद को गोली मार ली.

उन्होंने बताया कि जब चंदेल रविवार देर रात शिविर में था तब वहां मौजूद अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी. जब जवानों ने चंदेल के कमरे में देखा तब वह खून लथपथ पड़े थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद जवानों और अधिकारियों ने चंदेल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि प्लाटून कमांडर चंदेल भिलाई के निवासी थे. उनके परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है.

कोंडागांव जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि प्लाटून कमांडर के पारिवारिक कारणों से परेशान होने की खबर है. हालांकि जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. इससे पहले 30 जुलाई को, राज्य के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक आरक्षक ने कथित तौर पर अपनी र्सिवस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. राज्य के गृह विभाग के अनुसार, 2019 से 15 जून, 2025 के बीच राज्य में 177 सुरक्षार्किमयों ने आत्महत्या की है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version