कोंडागांव

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में जवान की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भिजवाया गया, वही मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल के ग्राम गुलबापारा के पास एक बाइक व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक शंकरलाल नाग पुलिस विभाग में सीएएफ का जवान था। जवान की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर आ पहुंचे।
 
मिली जानकारी के अनुसार, सीएएफ जवान शंकरलाल नाग थाना उरांदाबेड़ा में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। वह अपने बड़े भाई के साथ अपने किसी रिश्तेदार के घर शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक में सवार होकर ग्राम कोहकामेटा आए हुए थे। शोक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम अपने बड़े भाई को बाइक पर बैठाकर रात को वापस अपने घर फरसगांव की ओर जा रहा था कि ग्राम गुलबापारा के पास सामने से आ रही लकड़ी गोले ले भरी ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठा उसका बड़ा भाई सुरक्षित है, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, वही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।






राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version