कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नदी के पास हाथी का एक बच्चा मृत पाया गया. वन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि कटघोरा संभाग स्थित केंदई वन क्षेत्र के अंतर्गत कोरबी गांव में हसदेव नदी के किनारे शनिवार को वन अधिकारियों को गश्त के दौरान झाड़ियों में हाथी के बच्चे का शव मिला. अधिकारियों के मुताबिक पशु की उम्र लगभग एक सप्ताह की थी.

केंदई रेंजर अभिषेक दुबे ने कहा, ”प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि हाथी की मौत कुछ दिन पहले हुई थी. ऐसा प्रतीत होता है कि वह डूब गया और शव हसदेव नदी में बह गया होगा.” अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

उन्होंने बताया कि जिले के पासन वन क्षेत्र के पानागावा क्षेत्र में 54 हाथियों का एक झुंड घूम रहा है और इसमें हाथी के कई बच्चे भी हैं. मृत पाया गया हाथी का बच्चा संभवत: इसी झुंड का हिस्सा रहा होगा. अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पिछले छह वर्षों में बीमारियों और बिजली का करंट लगने समेत विभिन्न कारणों से लगभग 90 हाथियों की मौत हुई है. राज्य के उत्तरी भाग में पिछले एक दशक से मानव-हाथी संघर्ष चिंता का प्रमुख कारण रहा है और मुख्य रूप से सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर तथा बलरामपुर जिले इस समस्या से जूझ रहे हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version