कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को एक हाथी के हमले में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और 48 घंटे में इसके हमले की अलग अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

कोरबा वन मंडल की वनमंडल अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि आज तड़के बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत गौरबोरा गांव में जंगली हाथी के हमले में महेंद्र सिंह (35) की मृत्यु हो गई. यादव ने बताया कि महेंद्र सिंह और उसके पिता आज तड़के अपने घर के बरामदे में अलाव के पास बैठे थे, तभी उसके पिता को बाड़ी की ओर से कुछ आहट सुनाई दी, तब वह बाड़ी की ओर देखने गए तो वहां एक हाथी बाड़ी में रखे धान को खा रहा था. यादव ने बताया कि हाथी ने महेंद्र के पिता को देखकर उन्हें दौड़ाया और बरामदे में घुसकर वहां बैठे महेंद्र सिंह को कुचलकर मार डाला.

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल लिए रवाना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी को अग्रिम 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है, शेष 5.75 लाख रुपये नियमानुसार सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद दे दी जाएगी.

अधिकारी ने बताया कि झुंड से बिछड़े इस हाथी के बीते 48 घंटे में अलग-अलग इलाकों में किये गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है. इससे पहले इस हाथी ने बुधवार 17 दिसंबर को चैतमा वन परिक्षेत्र के नीमपानी गांव निवासी 60 वर्षीय फुलसुंदरी को कुचलकर मार डाला था. वहीं बृहस्पतिवार को उसने बिंझरा गांव में महिला मीना पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version