कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मोटरसाइकिल के एक गोवंशीय पशु से टकराने की दुर्घटना में वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीनों लोग की उम्र करीब 40 वर्ष थी. एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात को करतला थानाक्षेत्र के सकदुकला गांव के पास उस समय हुई, जब तीनों लोग रामपुर गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद घर लौट रहे थे.

उन्होंने बताया कि एक गोवंशीय पशु अचानक मोटरसाइकिल के सामने आ गया, जिस वजह से बाइक उससे टकरा गयी. अधिकारी ने बताया कि दादर बस्ती गांव के रहने वाले तीनों लोग आपस में रिश्तेदार थे और टक्कर लगने से करीब 10 फुट ऊपर उछल गए. उन्होंने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति को कोरबा के जिला अस्पताल पहुंचाया हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version