तुमकुरु. कर्नाटक के तुमकुरु जिले में सोमवार को 20 मोर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. अधिकारियों के अनुसार, मृत पक्षियों में तीन नर और 17 मादा शामिल हैं. तुमकुरु जिले के मधुगिरि तालुक के हनुमंतपुरा गांव में स्थानीय किसानों ने इन मृत मोरों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोरों की मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. वन विभाग ने नमूने एकत्र कर फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) को विश्लेषण के लिए भेज दिए हैं. वन विभाग ने इस संबंध में मामला भी दर्ज किया है. अधिकारियों के अनुसार मोरों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए मंत्री ने उप वन संरक्षक (डीसीएफ) के नेतृत्व में एक टीम को इस घटना की जांच करने को कहा है गौरतलब है कि इससे पहले 26 जून को चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स के हुग्यम रेंज में एक मादा बाघिन और उसके चार शावक मृत मिले थे. इस मामले में अधिकारियों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version