नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के पास कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा धोखाधड़ी करने देने के ‘‘100 प्रतिशत सबूत’’ हैं और यदि आयोग यह सोचता है कि वह इससे बच जाएगा, तो यह उसकी ग़लतफ़हमी है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि निर्वाचन आयोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहा है। उन्होंने कर्नाटक के निर्वाचन क्षेत्र के नाम का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बारे में पूछे जाने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहुत ही गंभीर मामला है।

चुनाव आयोग, भारत के चुनाव आयोग की तरह काम नहीं कर रहा है। आज उन्होंने कुछ बयान दिया है, यह पूरी तरह से बकवास है। सच तो यह है कि चुनाव आयोग अपना काम नहीं कर रहा है।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अब हमारे पास कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा धोखाधड़ी की अनुमति देने के 100 प्रतिशत ठोस सबूत हैं। 90 प्रतिशत नहीं।

जब हमने इसे आपको दिखाने का फैसला किया है, तो यह 100 प्रतिशत सबूत हैं। हमने अभी एक निर्वाचन क्षेत्र का मुआयना किया और हमें यह मिला। मुझे पूरा यकीन है कि हर चुनाव क्षेत्र में यही नाटक चल रहा है।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘ हज़ारों-हज़ार नए मतदाता हैं जिनकी उम्र क्या है – 50, 45, 60, 65। यह एक ही चुनाव क्षेत्र में हज़ारों-हज़ार नए मतदाता हैं।’’

उनका कहना था, ‘‘मैं चुनाव आयोग से कहना चाहता हूं कि अगर आपको लगता है कि आप इससे बच निकलेंगे, अगर आपके अधिकारी सोचते हैं कि वे इससे बच निकलेंगे, तो आप ग़लतफ़हमी में हैं।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version