गोरखपुर: गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक प्रेमी ने विवाहित पूर्व प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की, आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के ही गांव का रहने वाला भोला उर्फ अरुण नामक आरोपी बृहस्पतिवार देर रात तेनुआ गांव स्थित उसके घर में घुस आया और उस पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब पुलिस ने गीडा की ओर जा रहे आरोपी अरुण उर्फ भोला को मुक्तिधाम के पास रोकने की कोशिश की, तो भोला ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि पिपरौली चौकी प्रभारी संतोष ंिसह के नेतृत्व में जवाबी गोलीबारी में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, एक प्रयुक्त कारतूस और एक ंिजदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता की शादी एक साल पहले हुई थी और आरोपी ने भी लगभग उसी समय शादी कर ली थी, दोनों के बीच प्रेम सबंध थे। हालांकि, अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ उसके लगातार लगाव के कारण उसके वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो गया, जिसके कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके लौट गई।

सूत्रों के मुताबिक इस बीच, उसकी प्रेमिका भी अपने ससुराल से मायके लौट आई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बहस बढ़ गई, जिसके बाद यह क्रूर हमला हुआ। उत्तरी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेंद्र श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि घटना एक असफल रिश्ते और आपसी विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है।

एएसपी ने बताया कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। उन्­होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला का मेडिकल कालेज में उपचार किया जा रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version