राष्ट्रवाणी: रायपुर, 1 अगस्त 2026 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय बताया है। मंत्री चौधरी ने हमले में दिवंगत श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना से पूरा छत्तीसगढ़ मर्माहत है और उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय सुरक्षा बल इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे और आतंकियों को उनके कृत्य की कठोर सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है तथा हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version