राष्ट्रवाणी: कुलगाम तेररोर अतताक : सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के दहशतगर्दों ने पहलगाम हमले की तरह नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों पर गोलियां बरसा दी, जिससे उनकी मौत हो गई. उपमुख्यंत्री विजय शर्मा ने आंतकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि यह बेहद कायराना हरकत है. छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत की घटना पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह सामने आया है कि आतंकवादी उनके साथ 10 मिनट तक बात करते रहे. इसके बाद अचानक उनपर गोलियां चली दी. यह वही अलगाववादी तत्व हैं, जिन्हें हमारी (भाजपा) सरकार ठिकाने लगाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे लोगों को खोजकर मारा जाएगा, इसमें कोई संशय नहीं है. जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले में दो मजदूरों को अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया. दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायल भूपेंद्र को अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है. जहां उसने भी दम तोड़ दिया. रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है. दोनों की पहले धार्मिक पहचान की गई, फिर हिंदू होने पर गोली मार दी गई. इस घटना ने पहलगाम हमले की याद दिला दी. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसिया के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे. इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है. दहशतगर्दों की तलाशी के लिए सुरक्षाबल का युद्धस्तर पर अभियान जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version