राष्ट्रवाणी: कुलगाम तेररोर अतताक : रायपुर. जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आंतकी हमला हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना के रूप में हुई. नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने एडीजी इंटेलिजेंस से बात कर जानकारी ली. उन्होंने आंतकी हमले की कड़ी निंदा की और मजदूरों मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले में दो मजदूरों को अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया. दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायल भूपेंद्र को अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है. जहां उसने भी दम तोड़ दिया. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के एडीजी गुप्तचर अमित कुमार से फोन पर घटना की विस्तृत जानकारी ली. दोनों मजदूर की हुई मौत पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया. साथ ही मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग करने को कहा है. रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है. दोनों की पहले धार्मिक पहचान की गई, फिर होने गोली मार दी गई. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसिया के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे. इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है. दहशतगर्दों की तलाशी के लिए सुरक्षाबल का युद्धस्तर पर अभियान जारी है.
Trending
- सुरक्षा के दृष्टि से केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन
- सीजीपीएससी भर्ती घोटाला : पूर्व चैयरमैन को 14 दिन की जेल
- कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के दीपक रात्रे की मौत, एक साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में परिवार संग गया था जम्मू-कश्मीर – राष्ट्रवाणी
- दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, रिकार्ड तलाशने में जुटी पुलिस… – राष्ट्रवाणी
- डिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कावड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, विश्राम और सेवा की व्यवस्था – राष्ट्रवाणी
- सेवा, शिद्दत और संकल्प से करें काम – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- सहकारिता के माध्यम से कृषि में तकनीकी क्रांति: धमतरी बना देश का पहला जिला, 10 प्राथमिक कृषि साख समितियों से शुरू हुई ड्रोन सेवा – राष्ट्रवाणी
