भिलाईनगर, 09 मार्च 2026 । रायपुर–दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर में प्रस्तावित रूटीन तकनीकी मरम्मत कार्य के चलते 10 मार्च से 18 मार्च 2026 तक दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला फ्लाईओवर का ऊपरी मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन से कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार कुम्हारी फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान कुछ आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाने की आवश्यकता पाई गई है। मरम्मत कार्य को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के ऊपर के हिस्से को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।
मरम्मत कार्य की अवधि में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दुर्ग से रायपुर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन से निकाला जाएगा। मौके पर यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहकर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करेंगे तथा वाहन चालकों को मार्गदर्शन देंगे।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, यातायात संकेतकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version