पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर हमला करते हुए उन्हें ”भ्रष्टाचार का प्रतीक” और ”बिहार का गब्बर सिंह” बताया. 1975 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ में गब्बर सिंह मुख्य खलनायक था. चौधरी ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद नीत राजद को इस साल के उत्तरार्ध में होने विधानसभा चुनावों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा.

उपमुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ” लालू प्रसाद बिहार के गब्बर सिंह हैं. जब तक वह जीवित हैं और राजनीति में सक्रिय हैं, लोग उनसे डरते रहेंगे. बिहार के लोग जानते हैं कि लालू प्रसाद भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं.” प्रसाद को चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजद अपराधियों से और प्रसाद का परिवार भ्रष्टचारियों से भरा है.

चौधरी ने कहा,”उन्होंने (लालू और उनके परिवार ने) बिहार को लूटा है. बिहार के लोग लालू प्रसाद और उनकी पार्टी के बारे में जानते हैं. राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा.” उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बहुत अधिक विकास किया है. उन्होंने वादा किया कि 2025 से 2030 के बीच राज्य को औद्योगिक केंद्र में तब्दील कर दिया जाएगा.

उन्होंने कहा, ”विकास पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों को पटना हवाई अड्डा, गंगा पथ, पटना-बक्सर रोड और पटना-मुजफ्फरपुर रोड के विकास को देखना चाहिए. बिहार में राजग (सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) द्वारा कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी पूरी की गई हैं और अन्य पूरी होने को हैं.” राजद नेता तेजस्वी यादव ने सिवान में 20 जून को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के तुरंत बाद विवादास्पद बयान देते हुए उन्हें ‘जेबकतरा’ कहा था. उन्होंने अरोप लगाया था कि राज्य में प्रधानमंत्री की जनसभाएं सरकारी धन से आयोजित की जा रही हैं. चौधरी ने इस संबध में पूछे गए सवाल पर कहा कि ”इस तरह की टिप्पणी उनके स्तर को दर्शाती है.” उन्होंने कहा, ”मैंने पहले भी कहा था. जैसे एक हिंदी फिल्म में अमिताभ बच्चन के हाथ पर लिखवाया जाता है कि ‘मेरा बाप चोर है’, वैसा ही कुछ तेजस्वी के साथ भी हो रहा है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version