राष्ट्रवाणी: Lata Mangeshkar की आवाज में ये कल्ट गाना 41 सालों से कल्ट बना हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि …और पढ़ें लता मंगेशकर की आवाज में सदाबहार हुआ गीत एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के लीजेंडरी लिरिसिस्ट गुलजार साहब ने वैसे तो कई सदाबहार और यादगार गानों के लिरिक्स लिखे हैं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड को एक ऐसा कालजयी गाना दिया जो 100-200 नहीं बल्कि 700 पुरानी गजल की एक लाइन से प्रेरित है।
दिलचस्प बात ये है कि चौदहवीं सदी के महान कवि, शायर और गायक अमीर खुसरो (Amir khusrau) ने इस गजल को बनाया था। उनकी इस गजल की एक लाइन से प्रेरित होकर गुलजार साहब ने एक पूरा गाना लिख दिया। इस गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी जादूई आवाज से सजाया है।
अमीर खुसरो की प्रसिद्ध रचना की अमर लाइन ‘जिहाल-ए-मिस्कीं मकुन तगाफुल, दुराए नैना बनाए बत्तियां’ है जिससे प्रेरित होकर गुलजार (Gulzar) ने फिल्म के हिसाब से गाने के आगे के अंतरे लिखे। इस गाने को 1985 में आई फिल्म गुलामी (Ghulami) के लिए बनाया गया जिसके लिरिक्स हैं – जिहाल-एक-मिस्कीं मकुन बरंजिश (Zihaal-E-Miskin)।
इस गीत को लीजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आवाज दी और उनका साथ शब्बीर कुमार ने दिया। इसे मिथुन चक्रवर्ती और अनीता राज पर फिल्माया गया। 41 साल पहले आया ये गीत म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया और फिर बॉलीवुड में इसके रीमिक्स भी बने।
4 दशक बाद भी यह गाना लोगों की जुबां पर तो चढ़ा रहता है लेकिन बहुत कम लोगों को इसका मतलब पता है। जिहाल का मतलब हालत, मिस्कीं का मतलब गरीब, लाचार का मतलब बेचारा होता है। जिहाल-ए-मिस्कीं मकुन बरंजिश लाइन का मतलब है- मेरी लाचारी और दयनीय हालत देखकर मुझसे नाराजगी या बैर मत रखो’।
‘बहाल-ए-हिज्रां बेचारा दिल है’- इस लाइन का मतलब है जुदाई के गम और तपन से मेरा बेचारा दिल पहले से ही बुरी हालत में है। अगर कम शब्दों में समझा जाए तो इसका मतलब है इसमें प्रेमी की लाचारी और जुदाई के दर्द बयां किया जा रहा है जो अपनी प्रेमिका से गुजारिश करता है कि वह उसकी लाचारी समझकर बेरुखी न दिखाए’।
गुलामी 1985 की एक्शन ड्रामा (Action Drama) फिल्म है, जो जे. पी. दत्ता द्वारा निर्देशित है। फिल्म में धर्मेंद्र (Dharmendra), मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah), कुलभूषण खरबंदा, स्मिता पाटिल, रीना रॉय, अनीता राज, रजा मुराद और ओम शिवपुरी जैसे कलाकार शामिल हैं।

