नयी दिल्ली. ‘ग्राउंड जीरो’ फिल्म के निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर मानते हैं कि ओटीटी पर फिल्मों की रिलीज ने सिनेमाघरों के व्यवसाय को प्रभावित किया है, लेकिन लोग अंतत? सिनेमा स्क्रीन की ओर फिर से लौटेंगे. ‘बकेट लिस्ट’, ‘छतरीवाली’ और ‘अजिंक्य’ जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध निर्देशक ने कहा कि सिनेमाघर में फिल्म देखने की बात ही अलग है और इसकी कोई तुलना नहीं है.

उन्होंने कहा, “हमें यह स्वीकार करना होगा कि लोग ओटीटी के बारे में जानते हैं और निश्चित रूप से अपने घर में फिल्म देखना आरामदायक है… और ऐसे कई लोग हैं जो इसे चुन रहे हैं. इसने निश्चित रूप से सिनेमाघर व्यवसाय को प्रभावित किया है.” देओस्कर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “लेकिन लंबे समय में यह चलन फिर बदलेगा क्योंकि सिनेमाघरों में हमें जो अनुभव मिलता है, उसकी तुलना ओटीटी पर मिलने वाले अनुभव से नहीं की जा सकती. यह ऐसा चरण है जब लोग ओटीटी का विकल्प चुन रहे हैं, लेकिन अंतत: वे सिनेमाघरों की ओर लौटेंगे.” निर्देशक की नई फिल्म “ग्राउंड जीरो” में इमरान हाशमी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अधिकारी नरेंद्रनाथ धर दुबे की मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह पूछे जाने पर कि क्या हाशमी इस परियोजना के लिए पहली पसंद थे, निर्देशक ने कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों को उनकी लोकप्रिय छवि के विपरीत भूमिका देने की कोशिश की है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version