भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि एक साल पहले आज ही के दिन ओडिशा की जनता ने विकास को चुना था और भारतीय जनता पार्टी को राज्य में ”जनता की सरकार” बनाने का आशीर्वाद दिया था, जिससे नवीन पटनायक नीत बीजू जनता दल का 24 साल का शासन खत्म हो गया था. उन्होंने कहा कि यह सत्य की जीत है, ओडिया अस्मिता की जीत है.

माझी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”एक वर्ष पहले, आज के ही दिन आपने विकास को चुना था; आप ओडिशा में सकारात्मक परिवर्तन चाहते थे और भारतीय जनता पार्टी को जनता की सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया था. ये सत्य की जीत थी, अस्मिता की जीत थी.” उन्होंने कहा, ”आपका विश्वास हमें काम करने की शक्ति देता है. आपका विश्वास हमें अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है. आपने हम पर जो विश्वास, भरोसा और उम्मीद जताई है, उसके सम्मान में हमारी सरकार ओडिशा के लोगों की सेवा करके एक समृद्ध और विकसित ओडिशा के निर्माण के लिए प्रयास करती रही है और करती रहेगी.”

भाजपा ने औपचारिक रूप से 12 जून 2024 को राज्य में अपनी सरकार बनाई थी जब उसे चार जून को 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीट प्राप्त करने के बाद विजेता घोषित किया गया था. इस चुनाव में बीजद ने 51, कांग्रेस ने 14, माकपा ने एक और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीट पर जीत हासिल की थी. क्योंझर विधानसभा सीट से जीतने वाले माझी को ओडिशा में भाजपा ने अपने पहले मुख्यमंत्री के रूप में आश्चर्यजनक ढंग से चुना था. माझी ने 12 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में दो उपमुख्यमंत्रियों और 13 अन्य मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version