एटा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि मुगलों और अंग्रेजों द्वारा देश को लूटे जाने के बाद जो कुछ बचा उसे इन दोनों दलों ने अपनी झोलियों में भर लिया. आदित्यनाथ ने एटा में एक नए सीमेंट संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ”1947 में इस देश को आजादी मिली. वर्ष 1947 से 1960 तक भारत दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था था. उससे पहले की बात करें तो 17वीं और 18वीं शताब्दी में यह देश दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला देश था.”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”पहले मुगलों ने लूटा, फिर अंग्रेजों ने विनाश किया और मुगलों व अंग्रेजों के बाद जो कुछ बचा वह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने लूट लिया. देश व प्रदेश के सामने पहचान का संकट पैदा कर दिया.” मुख्यमंत्री ने केन्द्र और प्रदेश की पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा और उन पर ‘संकीर्ण मानसिकता’ रखने व अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया.

आदित्यनाथ ने कहा, ”चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, दोनों की मानसिकता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप नहीं रही हैं. इन दलों के संकीर्ण दृष्टिकोण के कारण ये लोग सिर्फ अपने परिवार का विकास करते रहे. नतीजा यह हुआ कि उत्तर प्रदेश और देश पिछड़ता गया, गरीबी बढ़ती गई, उनके गुंडों के कारण अराजकता बढ़ती गई.” उन्होंने कहा, ”कांग्रेस और सपा के शासन में न तो व्यापारी सुरक्षित था, न ही पुलिस स्टेशन और न ही बेटी सुरक्षित थी. दंगे होना आम बात हो गयी थी.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version