राष्ट्रवाणी: कांकेर। जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला–लारगांव क्षेत्र में भालू के हमले की घटना सामने आई है। हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जंगल से लगे क्षेत्र में एक भालू की मौजूदगी की सूचना पहले ही ग्रामीणों को मिल गई थी। ग्रामीणों ने भालू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि स्कूल से लगे जंगल क्षेत्र में एक मृत भालू के पास मादा भालू मौजूद थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी समय रहते वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह घटना हुई। भालू के हमले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक ग्रामीण घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की जा रही है। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल मादा भालू की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। गांव के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, ग्रामीणों में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।
Trending
- मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- BEML संयंत्र बनेगा विकास का आधार
- छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेटिंग मामले में दो SI निलंबित
- पेसा व वन अधिकार कानून का क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकता : CM साय
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
- छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण की बड़ी पहल, स्थापित होंगे 1460 गौधाम
- CM विष्णुदेव साय ने ‘गोल्डन आवर’ व ‘सरल’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का किया शुभारंभ
- रायपुर स्टेशन से 500 किलो नकली पनीर अमरकंटक एक्सप्रेस से जब्त
- विष्णु देव साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले : छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मंजूरी

