चेन्नई. प्रसिद्ध अभिनेता श्रीकांत को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में सात जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. श्रीकांत से पुलिस ने इस मामले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी. अन्नाद्रमुक के पूर्व पदाधिकारी टी प्रसाद को हिरासत में लिए जाने के बाद सोमवार को यहां नुंगमबक्कम थाने में अभिनेता से पूछताछ की गई.

पुलिस को प्रसाद पर संदेह है कि उन्होंने 46 वर्षीय श्रीकांत और एक अन्य अभिनेता को कोकीन की आपूर्ति की थी. पुलिस ने कहा कि यहां किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए श्रीकांत के रक्त के नमूने लिए गए और उनके शरीर में एक मादक पदार्थ के होने की पुष्टि हुई. पुलिस ने कहा कि इसके बाद, श्रीकांत को सोमवार रात एग्मोर में 14वें मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आवास पर ले जाया गया और हिरासत में ले लिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version