लंदन. पूरी दुनिया में मशूहर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा है कि वह अपने काम पर गर्व महसूस करना चाहती हैं और यही कारण है कि वह हमेशा सार्थक भूमिकाएं निभाने का प्रयास करती हैं. प्रियंका हॉलीवुड शो “सिटाडेल” के साथ-साथ ”बेवॉच”, ”ए किड लाइक जेक”, ”द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस” और ”लव अगेन” जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से धूम मचा रही हैं. प्रियंका की ओटीटी मंच प्राइम वीडियो पर नयी फिल्म ”हेड्स ऑफ स्टेट” आई है. यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वह हॉलीवुड सितारों इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं. लंदन में मंगलवार शाम को फिल्म के प्रीमियर के अवसर पर प्रियंका ने कहा कि वह हमेशा ऐसे किरदार निभाती हैं जो ”दिखावटीह्व न हों.

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”मैं जो काम करती हूं, उस पर गर्व करना चाहती हूं. इसलिए मैं ऐसे किरदार निभाने की कोशिश करती हूं जिनमें क्षमता हो, जो मजबूत हों और जो फिल्मों में कुछ खास कर सकें, न कि दिखावटी हों.” प्रियंका ने कहा, ”मुझे यह फिल्म करने पर गर्व है क्योंकि यह मजेदार है… दुनिया एक मुश्किल जगह पर है और हमें हंसाने के लिए कुछ चाहिए.” प्रीमियर कार्यक्रम में प्रियंका के पति एवं संगीतकार निक जोनस और उनकी चचेरी बहन एवं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ जॉन सीना भी शामिल हुए.
फिल्म ”नोबडी” से प्रसिद्ध इल्या नैशुल्लर द्वारा निर्देशित “हेड्स ऑफ स्टेट” में एल्बा ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई है और सीना ने अमेरिकी राष्ट्रपति की भूमिका निभाई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version