मुंबई. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल खिताबी जीत के समारोह के आयोजन में शामिल सभी लोगों की बृहस्पतिवार को कड़ी आलोचना की. इस समारोह के दौरान मची भगदड़ के कारण 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी.

कोलकाता में दो आईपीएल खिताब जीतने वाले समारोहों और भारत के 2007 टी20 विश्व कप जीतने के अभियान का हिस्सा रहे गंभीर ने सभी से ‘जिम्मेदार नागरिक’ बनने और लोगों के इसके लिए तैयार नहीं होने की स्थिति में ऐसे समारोह का आयोजन नहीं करने का आग्रह किया.

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गंभीर ने संवाददाताओं से कहा, ”मैं कभी रोड शो के पक्ष में नहीं था. यहां तक कि 2007 में भी मैं इसके पक्ष में नहीं था. इसे बंद दरवाजे के पीछे या स्टेडियम में करें. मुझे उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा कुछ नहीं होगा.” गंभीर ने इस पर टिप्पणी नहीं की कि इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं या क्या पिछले कुछ वर्षों में प्रशंसकों की प्रकृति बदल गई है. भारत के मुख्य कोच ने कहा, ”हमें हर पहलू में जिम्मेदार नागरिक होने की जरूरत है, चाहे वह फ्रेंचाइजी हो या नहीं. अगर हम रोड शो करने के लिए तैयार नहीं थे तो हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था. आप 11 लोगों को नहीं खो सकते.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version