राष्ट्रवाणी: सुरेंद्र जैन, धरसीवा। राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा के समीप स्थित सिमगा तहसील के हथबंद गांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है, जहां लंबे समय से जर्जर पिलर में लगा लोहे का गेट 7 वर्षीय मासूम बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सात वर्षीय शिवम यादव पिता नन्हीं यादव निवासी रतनपुर बिलासपुर रिश्तेदारों के यहां हथबंद आया था। शनिवार को वह स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुख्य गेट के सामने खेल रहा था, तभी जर्जर पिलर से लगा स्कूल का लोहे का गेट उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण लंबे समय से जर्जर पिलर पर लगे गेट की मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसका दुष्परिणाम एक सात साल के मासूम की दर्दनाक मौत के रूप में सामने आया।

घटना के बाद सिमगा एडीएम ने जांच के आदेश तो दे दिए, लेकिन इस घटना ने एक बड़े सवाल को जन्म दे दिया है कि विद्या के मंदिरों में जहां उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है। वहां ऐसी घोर लापरवाही जो भविष्य की ही जान ले ले कब तक चलती रहेगी ? क्या इस घटना के बाद सरकार कोई सबक लेगी, क्या प्रबंधन में बैठे जिम्मेदारों पर हत्या का मामला दर्ज होगा ?

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version