राष्ट्रवाणी, 14 अप्रैल 2026। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना में सोमवार को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। यह अडाणी समूह का स्टेशन है। इस चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन के. के. लहरे, कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक रायपुर ने किया । इस अवसर पर वाणिज्यिक एवं विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

नवस्थापित चार्जर की क्षमता 60 किलोवाट है तथा यह CCS Type-2 कनेक्टर से सुसज्जित है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह सुविधा एयरपोर्ट आने वाले ईवी उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करेगी और क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

यह पहल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version