नवी मुंबई. भारत ने उप कप्तान स्मृति मंधाना (109 रन) और उनकी साथी सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (122 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की मदद से बृहस्पतिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में तीन विकेट पर 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ने मंधाना और रावल के बीच 202 गेंद में 212 रन की साझेदारी से अच्छी शुरूआत की. जेमिमा रोड्रिग्स ने 76 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.
बारिश के व्यवधान के बाद मैच 49-49 ओवर का कर दिया गया



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version