भरतपुर. स्वास्थ्य मंत्री के निज सचिव और चिरमिरी के भाजपा नेता राजेंद्र दास ने सड़क पर पत्नी का बर्थडे सेलीब्रेट किया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

सड़क पर लग्जरी कार खड़ी कर उसके बोनट पर केक काटा गया और आतिशबाजी भी की गई थी। इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। यह मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है.

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है और ऐसे कई मामलों में सख्त टिप्पणी भी की है. इसके बाद भी सड़कों पर सेलिब्रेशन का सिलसिला जारी है. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर कर कांग्रेस ने लिखा था स्वास्थ्य मंत्री के विशेष निज सहायक राजेंद्र दास, जो खुद भाजपा नेता भी हैं, सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं. पटाखों और आतिशबाजी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया. क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है? भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर नियम लागू नहीं होता क्या?



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version