राष्ट्रवाणी: सुरेश परतागिरी, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को माओवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग और डिमाइनिंग कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डंप को बरामद किया है।
डंप से बड़ी संख्या में हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान डिमाइनिंग के दौरान जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए डंप का पता चला।
तलाशी लेने पर SLR/LMG रायफल, INSAS रायफल, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, BGL सेल और चाइना हैंड ग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। SLR/LMG रायफल – 01INSAS रायफल – 01.315 बोर बंदूक – 01BGL लॉन्चर – 02BGL सेल – 17चाइना हैंड ग्रेनेड – 01SLR राउंड – 49.315 बोर राउंड – 15BGL कारतूस – 15SLR मैगजीन – 04.315 बोर मैगजीन – 01अन्य सामग्री एवं उपकरण बरामद हथियार और अन्य सामग्री को सुरक्षा बलों ने विधिवत जब्त कर लिया है।
मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और डंप से जुड़े लोगों की पतासाजी की जा रही है। बीजापुर जिले में सितंबर महीने के दौरान सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्रवाई में माओवादियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए कई डंप बरामद किए गए हैं। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के आदवाड़ा के जंगल से AK-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट, पिस्टल समेत जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद की गई।
फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा के जंगल से .315 बोर रायफल, 49 जिंदा राउंड, .303 के 25 जिंदा राउंड और 12 बोर के 49 जिंदा राउंड बरामद हुए। इसके अलावा करीब 8 किलो जिलेटिन, वॉकी-टॉकी और अन्य टूल्स व उपकरण भी मिले। मिरतुर थाना क्षेत्र के इंडरीपाल के जंगल में अलग-अलग स्थानों से 7 बंडल नॉन इलेक्ट्रिकल वायर, डेटोनेटर और ग्रेनेड बरामद किए गए।
भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नीलमड़गु के जंगल में माओवादी डंप से 12 बोर का एक देशी कट्टा, एक BGL लॉन्चर, 8 BGL सेल, 12 बोर के 10 जिंदा राउंड समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।
