मलप्पुरम. मलप्पुरम में रविवार को एक मछुआरे को समुद्र में जाल लगाते समय एक बेहद असामान्य ‘शिकार’ हाथ लगा, जब मछलियों की जगह उसके जाल में नाग देवता की दो मूर्तियां फंसी मिलीं. जिले के ओझिकोड के पास पुथिया कडप्पुरम के निवासी रसल समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी उनके जाल में ये मूर्तियां फंसकर आ गईं. बताया जा रहा है कि पीतल की बनी प्रत्येक मूर्ति का वजन करीब पांच किलोग्राम है.

रसल को समझ नहीं आया कि उन्हें आगे क्या करना है, इसलिए वह ये मूर्तियां लेकर तानूर के स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे और उन्हें सौंप दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमें नहीं पता कि मूर्तियां समुद्र में कैसे पहुंचीं. हम हर संभावित पहलू की जांच कर रहे हैं.” अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये मूर्तियां चोरी की गई थीं या फेंक दी गई थीं. अधिकारी ने कहा, “यदि मूर्तियां चोरी की हैं तो खबर सुनने के बाद मूर्तियों का मालिक संभवत: सामने आएगा.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version