नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह तारीफ के लायक हैं. इस महीने फिल्म उद्योग में अभिषेक के 25 साल पूरे होने वाले हैं. अभिषेक ने वर्ष 2000 में करीना कपूर खान के साथ “रिफ्यूजी” फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. जे पी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने एक अनाम भारतीय मुस्लिम की भूमिका निभाई थी, जो कच्छ के रण में भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा पार करने में अवैध शरणार्थियों की मदद करता है. फिल्म 30 जून, 2000 को रिलीज हुई थी.

अमिताभ ने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट की गई अभिषेक के विभिन्न किरदारों की एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “मैं इस वैराइटी को प्रणाम करता हूं, और अपने पुत्र की सराहना करता हूं! जी हां, पिता हूं मैं उसका, और मेरे लिये मेरा पुत्र अभिषेक सराहना करने योग्य है.” अभिषेक की नयी फिल्म “हाउसफुल 5” है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज., नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है. छह जून को रिलीज हुई यह फिल्म अभी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version