मेरठ: मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र स्थित समौली गांव में एक घर से एक साथ 52 सांप निकलने की सनसनीखेज घटना के बाद उसी घर से एक बार फिर आठ और सांप निकले हैं। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंगलवार की रात को महफूज नामक व्यक्ति के मकान से सांप के आठ और बच्चे निकले। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित रूप से बचा लिया।

उन्होंने बताया कि रविवार को भी इसी घर से 52 सांप निकले थे जिन्हें ग्रामीणों ने भय के चलते मारकर गड्ढे में दफना दिया था। वन विभाग ने उस घटना को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए जांच शुरू की थी।

कुमार ने बताया कि सांप ने संभवत? घर में अंडे दिये थे जिससे बच्चे निकल रहे हैं। सर्प विशेषज्ञ आदित्य तिवारी ने बताया कि घर से जिस किस्म के सांप निकल रहे हैं वह चेकर्ड कीलबैक वाटर स्रेक प्रजाति प्रतीत होती है। ये सांप जहरीले नहीं होते। उन्होंने बताया कि एक मादा 40 से 50 अंडे देने में सक्षम होती है।

इस बीच, एक घर से इतनी बड़ी संख्या में सांप निकलने से पास-पड़ोस में रहने वाले लोगों में भय का माहौल है और वे इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से सांपों को न मारने और किसी भी घटना की सूचना विभाग को देने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सांपों को मारना कानूनन अपराध है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version