हाथरस: हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे शौच करते समय अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी और कार सवार छह अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्यामवीर ंिसह ने बताया कि दिल्ली के आजादपुर निवासी अंकित प्रयागराज में महाकुंभ में स्रान करने के बाद अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। उनकी कार सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के मुगल गढ़ी-फुलरई गांव के पास सुबह करीब छह बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गयी।

पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे शौच कर रहा मुगलगढ़ी निवासी मुकेश (34) कार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। वहीं कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग दिल्ली चले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version