मुंबई: महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 18 लोगों की जान गई और 65 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में बताया कि ये मौत भारी बारिश के कारण सड़क दुर्घटना, पुल से गिरना, डूबना, बिजली गिरना और आग लगना जैसी विभिन्न घटनाओं में हुई हैं।

इस दौरान छह मवेशियों के मारे जाने की भी खबर है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘एक जून से अब तक राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई है।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण पूरे राज्य में जोरदार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, रत्नागिरी, ंिसधुदुर्ग और रायगढ़ जिलों जैसे विभिन्न स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version