जयपुर: राजस्थान में महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को भक्तिभाव, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शिवालयों में भोले बाबा की विशेष पूजा-अर्चना हो रही है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, सीकर सहित सभी जिलों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिये लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। जयपुर के ताड़केश्वरनाथ मंदिर, झारखंड महादेव समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही जल लेकर श्रद्धालु कतारों में लगे थे।

शिवालयों में ‘ओम नम? शिवाय?’, ‘हर हर महादेव’, ‘बम बम भोले’ के जयघोष के साथ महादेवजी का अभिषेक किया जा रहा है। जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में चार प्रहर की पूजा होगी। देर शाम शुरू होने वाला अनुष्ठान बृहस्पतिवार सुबह तक चलेगा।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एक बयान में कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति का अनूठा उत्सव है। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा ‘‘भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो, सभी की मनोकामनाएं पूरी हों, समस्त विश्व का कल्याण हो। हर हर महादेव‘‘ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हर-हर महादेव।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version