राष्ट्रवाणी: अरविन्द मिश्रा, बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को पत्रकारों से बदसलूकी और पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में पद से हटा दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्राचार्य के पद से मुक्त कर दिया है।

उनकी जगह वरिष्ठ व्याख्याता निर्मला साहू को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शराबी शिक्षक नरेश तिवारी की डाक्टरी रिपोर्ट में अल्कोहल की मात्रा पाए जाने के बाद उनके विरुद्ध निलंबन की अनुशंसा करते हुए शिक्षा संचालनालय को पत्र भेजा गया है। दरअसल, शराब पीकर स्कूल आने वाले व छात्र-छात्राओं से गाली-गलौज करने वाले शिक्षक नरेश तिवारी की शिकायत पर कवरेज करने गए मीडिया के पत्रकारों के साथ तत्कालीन प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव द्वारा बदसलूकी की गई तथा कवरेज करने से रोकने के साथ ही उन्हें चेंबर से बाहर चले जाने कहा गया।

जिससे गुस्साए मीडिया कर्मियों ने अपने पूरे संगठन के साथ स्कूल परिसर पर धरने पर बैठ गए और तत्काल शराबी शिक्षक नरेश तिवारी व तत्कालीन प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए।

इसके बाद टीम ने जांच की और प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार गेंदले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को पद से हटा दिया और उनकी जगह वरिष्ठ व्याख्याता निर्मला साहू को प्रभारी प्राचार्या की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी किया।

वहीं, शिक्षक नरेश तिवारी के विरुद्ध निलंबन की अनुशंसा की गई है। बता दें कि तत्कालीन प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव के विरुद्ध पूर्व में भी शिकायत हुई थी, जब वे परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष रहते हुए अपना प्रभार सहायक को देते हुए पिकनिक मनाने चली गई थीं, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। वहीं यह भी है कि वे सीनियर व्याख्याताओं के रहते हुए प्रभारी प्राचार्य का पद संभाल रही थीं।

फिलहाल देखना होगा कि पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने व पत्रकारों के साथ बदसलूकी के मामले में शिक्षा विभाग क्या जांच करता है और कार्रवाई करता है, यह आने वाले समय में पता चलेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version