राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर ब्लॉक के कुमली पंचायत में वन भूमि पर खेती को लेकर वन विभाग और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। वन विभाग ने करीब 6 हेक्टेयर यानी 15 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की है। आरोप है कि चार लोगों ने वन भूमि पर कब्जा कर मक्के की फसल लगाई थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चलवाकर खड़ी मक्के की फसल को नष्ट कर दिया। विभाग का कहना है कि कार्रवाई अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की गई है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ किसान इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। किसानों का दावा है कि इस इलाके में करीब 100 किसान लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं। किसान हेमलाल पांडे के मुताबिक, पंचायत की बैठक में खड़ी फसल के लिए तीन महीने की मोहलत देने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था। इसके बावजूद खेतों में लगी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया गया, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि अगर अतिक्रमण है तो कार्रवाई सभी के पुराने रिकॉर्ड और जमीन की स्थिति की जांच के आधार पर होनी चाहिए। वहीं वन विभाग का कहना है कि फिलहाल मिली सूचना के आधार पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी
