राष्ट्रवाणी: योगेश सिंह, बेमेतरा। जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पदस्थ एक गणित के शिक्षक हरजीत अनंत पिछले तीन सालों से अपनी मर्जी से नौकरी कर रहे हैं और बिना स्कूल जाए उनके नाम पर हर महीने सैलरी निकल रही है। स्कूल के छात्रों ने बताया कि शिक्षक हरजीत अनंत अपनी इच्छा के अनुसार स्कूल आते-जाते हैं। गणित विषय के शिक्षक होने के बावजूद वे कभी नहीं पढ़ाते हैं। पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी स्कूल के अन्य शिक्षकों पर डाल रखी है, जबकि वे खुद सिर्फ समय काटने और घूमने में व्यस्त रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि उपस्थिति रजिस्टर में उनकी पूरे महीने की हाजिरी और हस्ताक्षर दर्ज मिलते हैं। स्कूल के अन्य शिक्षक भी इस शिक्षक की हरकतों से बेहद परेशान हैं, लेकिन विभागीय खौफ या अन्य कारणों के चलते वे सामने आने से इंकार कर रहे हैं। इतना ही नहीं यह पूरा मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों DEO, BEO, कसक और अबेो को भी पता है, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बड़ा सवाल यही है कि आखिर उक्त शिक्षक को कौन संरक्षण दे रहा है और कार्रवाई के नाम पर जवाबदार के हाथ-पैर क्यों फूल रहे हैं। इस मामले में जब हमने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अभय जायसवाल से बात की, तो उन्होंने शहर से बाहर होने का हवाला देते हुए फोन काट दिया। इस मामले हमने जिले की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से भी कोई जवाब नहीं मिला। अब देखना होगा कि उक्त शिक्षक के ऊपर कब करवाई होती है और बच्चों को गणित का टीचर कब मिल पाता है।
Trending
- इराकी लड़ाकों पर अमेरिकी-सऊदी हमले से उनके युद्ध में शामिल होने का खतरा है – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर में दोहरे हत्याकांड का दोषी जेल में गर्म भट्ठी में कूदा, भट्ठी के ठंडा होने के बाद आज निकाला जाएगा शव – राष्ट्रवाणी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon नेवस Update: बीएसपी में किसफ की जगह तैनात होंगे सेना के पूर्व जवान… उचित मूल्य दुकान संचालकों पर हुई कार्रवाई… पॉली के छात्रों के लिए ब्रांच बदलने का सुनहरा मौका… अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, आज होगी मतगणना… – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का बकाया पेंशन एरियर – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में जल की जांच रिपोर्ट अब पोर्टल पर अपलोड करना होगा अनिवार्य, आंबेडकर अस्पताल में रोज पहुंच रहे 70 मरीज – राष्ट्रवाणी
- सकेरत की किताब में चमकी खैरागढ़ की कला, कक्षा 8वीं के विद्यार्थी पढ़ेंगे धरम-मनीषा की बनाई शैल-कलाकृतियां – राष्ट्रवाणी
- तालाब में तैरती मिली युवती की लाश: हत्या के बाद फेंकने की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल – राष्ट्रवाणी
- नारायणपुर में उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, चालक पेड़ पर चढ़ा; रेस्क्यू कर दो अधिकारियों की बचाई गई जान – राष्ट्रवाणी
