राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। मोबाइल पर बातचीत करते हुए पैदल चलने वाले से लूटपाट करने वालों दो नाबालिग समेत एक युवक को तारबाहर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा । आरोपित के कब्जे से लूटा गया मोबाइल जब्त किया गया है। सरकंडा के लिंगियाडीह में रहने वाले किशोर कुमार सिंह ने लूटपाट की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह 13 जुलाई की रात जिला अस्पातल के सामने रोड पर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक्टीवा सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। शिकायत पर पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही थी। पुलिस की टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सरकंडा के भुकंप अटल आवास के पास रहने वाले अविनाश कामले उर्फ जादू(19) को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। कड़ाई करने पर उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करना बताया। पुलिस ने आरोपित और दो नाबालिग को पकड़ लिया। उनके कब्जे से लूट का माेबाइल जब्त कर लिया गया है। मामले में एक आरोपित फरार है। पकड़े गए युवक को जेल भेजा गया है, वहीं नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। नशीली दवा और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के पचरीघाट के पास नशेड़ियों को नशीली दवा और गांजा उपलब्ध कराने वाले युवक को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा । आरोपित युवक के कब्जे से नशीली दवा और गांजा जब्त किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।कोतवाली सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह ने नशे का सामान उपलब्ध कराने वालों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सूचना मिली कि एक युवक पचरीघाट के पास नशेड़ियों को गांजा और नशीली दवाईयां बेच रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने पचरीघाट के पास घेराबंदी कर देवेंद्र इंगले(23) को पकड़ लिया। आरोपित के कब्जे से 139 नशीली टेबलेट और 800 ग्राम गांजा जब्त कर लिया। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
Trending
- फुनगा के किसान दयाराम सिंह ने अपनाया नैनो डीएपी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम – राष्ट्रवाणी
- आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगात, ग्रामीणों ने विधायक लता उसेण्डी का जताया आभार – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली प्रेम कुमारी की तकदीर, डेयरी से हर माह ₹25 हजार की आय – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रमंडल खेलों में ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, रजत पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में खरीफ की रफ्तार तेज, 80 प्रतिशत रकबे में हुई बोनी – राष्ट्रवाणी
- शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट मीटर बना उपभोक्ताओं का भरोसेमंद साथी, बिजली बिलिंग में आई पारदर्शिता – राष्ट्रवाणी
