पोर्ट लुइस: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रंिवद कुमार जगन्नाथ और विपक्ष के नेता जॉर्जेस पियरे लेसजॉन्गार्ड से बुधवार को मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस आए हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरों साझा करते हुए लिखा, ‘‘मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रंिवद कुमार जगन्नाथ के साथ अच्छी बैठक हुई।’’ उन्होंने इसके तुरंत बाद मॉरीशस में विपक्ष के नेता एवं सांसद लेसजॉन्गार्ड से मुलाकात की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमने भारत-मॉरीशस मित्रता को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विचारों का रचनात्मक ढंग से आदान-प्रदान किया।’’ इन बैठकों से पहले मोदी ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दी थीं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मॉरीशस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं। समारोह में शामिल होने समेत आज के कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार है।’’ इससे पहले, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मंगलवार को घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर आॅफ आॅर्डर आॅफ स्टार एंड की आॅफ इंडियन ओशन’ प्रदान किया जायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस को भारत और ‘ग्लोबल साउथ’ के बीच एक सेतु करार दिया। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संर्दिभत करने के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मॉरीशस सिर्फ एक साझेदार देश नहीं है, बल्कि भारत के परिवार का हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मॉरीशस ‘मिनी इंडिया’ की तरह है।’’ मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखुल से भी मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने खास एवं घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की थी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version