बेंगलुरु: अभिनेता कमल हासन ने मंगलवार को कहा कि कन्नड़ भाषा के संबंध में ‘ठग लाइफ’ के आॅडियो लॉन्च कार्यक्रम में दिए गए उनके बयान को गलत समझा गया। ‘कर्नाटक फिल्म चेंबर आॅफ कॉमर्स’ (केएफसीसी) को लिखे पत्र में अभिनेता ने कहा, ‘‘ मुझे दुख है कि ठग लाइफ आॅडियो लॉन्च पर मेरे बयान को, जो कि दिग्गज डॉ. राजकुमार के परिवार, विशेष रूप से शिव राजकुमार के प्रति वास्तविक स्रेह से कहा गया था, को गलत समझा गया और संदर्भ से अलग करके पेश किया गया।’’

उन्होंने कहा कि उनका आशय केवल यह बताना था कि ‘‘हम सब एक हैं, और एक ही (भाषाई) परिवार से हैं’’ तथा उनका आशय किसी भी तरह से कन्नड़ भाषा को कमतर आंकना नहीं था। हासन ने कहा, ‘‘ कन्नड़ भाषा की समृद्ध विरासत पर कोई विवाद या बहस नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि वह यह पत्र कर्नाटक के लोगों के प्रति गहरे सम्मान के साथ लिख रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version