मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हत्या के मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इस दौरान बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी को भी घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से बदमाश भी घायल हुए हैं और उनके पास से एक पिस्तौल, तमंचा, कारतूस और हत्या की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान हस्तिनापुर के गांव किशनपुर के निवासी छंग्गा उर्फ बलवीर (27) और फौता उर्फ मनमीत (27) के रूप में हुई है जो दो अप्रैल को परमजीत ंिसह उर्फ गुल्ला की हत्या में संलिप्त थे।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारी ने बताया कि हस्तिनापुर थाने की पुलिस रविवार रात जम्बूदीप चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी तभी एक मोटसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे जिन्हें रुकने का इशारा किया गया लेकिन वे जंगल की तरफ भागने लगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के पीछा करने दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल गई और पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने गोली चला दी जिससे हेड कांस्टेबल तरुण मलिक घायल हो गया।
मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों के पैर में गोली मार दी और उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल के हाथ में गोली लगी है। पुलिसकर्मी और घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version