नयी दिल्ली: नॉर्वे शतरंज के आयोजकों ने बुधवार को टोटल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप टूर को शुरू करने की घोषणा की जिसमें हर साल चार प्रतियोगिताएं होंगी और तीनों प्रारूप फास्ट क्लासिक, रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज में एक संयुक्त चैंपियन होगा। नॉर्वे शतरंज के सीईओ केजेल मैडलैंड ने पीटीआई को बताया कि टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के साथ एक दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह प्रतियोगिता 2027 से प्रत्येक साल आयोजित की जाएगी।

मैडलैंड ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह (टोटल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप टूर) पूरे शतरंज कैलेंडर में सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक बन जाएगा।‘‘ उन्होंने कहा कि क्लासिकल प्रारूप में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप और टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर एक साथ चलेंगे, क्योंकि इसे फिडे से मंजूरी मिल गई है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version