यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में 17 वर्षीय छात्रा की गर्भपात के दौरान मौत हो जाने के बाद उसके साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि 27 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर पीड़िता का नौ महीने तक यौन शोषण किया और उसे गर्भवती किया।उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी ने छात्रा से दोस्ती की और पिछले नौ महीनों में कई बार उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि यौन शोषण के परिणामस्वरूप जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी उसे पुसद शहर ले गया, जहां उसने छात्रा को गर्भपात की गोली दी लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई।

उन्होंने बताया कि सोमवार को नांदेड़ में इलाज के दौरान छात्रा की मृत्यु हो गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version