नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया जिसके बाद उसके पति को उसका शव अपनी मोटरसाइकिल से बांधने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि वहां से गुजर रहा कोई भी वाहन उसकी मदद के लिए नहीं रुका. नौ अगस्त को नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस हृदयविदारक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.  बताया जाता है कि मोटरसाइकिल को रोकने से पहले पुलिस ने यह वीडियो बनाया था.

पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश के सिवनी जिला निवासी 35 वर्षीय अमित यादव अपनी पत्नी ग्यारसी के साथ नागपुर के लोनारा से पड़ोसी राज्य के अपने गांव करनपुर जा रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इसने कहा कि इस हादसे में ग्यारसी सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक उन्हें कुचलते हुए तेजी से निकल गया.

पुलिस ने बताया कि यादव ने वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी नहीं रुका और कोई विकल्प न होने पर वह ग्यारसी के शव को दोपहिया वाहन से बांधकर घर ले जाने लगे. इसने बताया कि बाद में एक पुलिस वैन में सवार र्किमयों ने दोपहिया वाहन को रोका और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले गए. वायरल वीडियो में यादव मोटरसाइकिल चलाते हुए तथा उनकी पत्नी का शव पिछली सीट पर लटका हुआ दिख रहा है. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version