अबुजा. नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने शुक्रवार सुबह पश्चिमी प्रांत में स्थित एक कैथोलिक स्कूल पर धावा बोलकर कई विद्यार्थियों और कर्मचारियों का अपहरण कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही पड़ोसी राज्य में बंदूकधारियों ने 25 छात्राओं को अगवा कर लिया था.

राज्य सरकार में सचिव अबुबकर उस्मान ने बताया कि यह हमला और अपहरण सेंट मैरी स्कूल में हुआ, जो अगवारा में स्थित है.
हालांकि, उन्होंने अगवा किए गए विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की. स्थानीय टीवी चैनल ‘अराइज टीवी’ की खबर के मुताबिक, 52 विद्यार्थियों का अपहरण किया गया है. इस घटना की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version