मुंगेली। टेसूआ नाले में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। पूरा मामला मुंगेली जिले के ग्राम चिरौटी का है।

6 साल की रबिया जोशी पिता अनूप जोशी कक्षा पहली और 7 साल की अंकिता जोशी पिता संजय जोशी कक्षा दूसरी में पढ़ती थी। दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहन थी, दोनों बहन गांव की अन्य दो बच्चियों के साथ नहाने के लिए टेसूआ नाला गई थी। दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गई। इसके बाद बाकी दो बच्चियां तुरंत चीखती चिल्लाती हुई गांव की ओर दौड़ीं और ग्रामीणों को सूचना दी।

जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलने पर सरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version