राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। धौड़ाई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत गश्त के दौरान वन अमले ने तीन तस्करों को तेंदुए की खाल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। घटना 8 अगस्त की है, जब धौड़ाई परिक्षेत्र के अधिकारी और वन कर्मचारियों की टीम नियमित गश्त पर थी। गायतारा पारा सड़क के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। वन अमले ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए घेराबंदी की और तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनूराम कचलाम (रोहताड़, छोटेडोंगर), पुनीत कुमार बघेल (डुरकाडोंगरी) और जमधर पोटाई (तारागांव, धौड़ाई) के रूप में हुई है। वन विभाग द्वारा तस्करों के कब्जे से बरामद की गई तेंदुए की खाल का आकार काफी बड़ा है। इसकी कुल लंबाई 184 सेंटीमीटर, सामने के पैरों के बीच की दूरी 125 सेंटीमीटर, पिछले पैरों के बीच की दूरी 118 सेंटीमीटर और पेट की चौड़ाई 55 सेंटीमीटर मापी गई है। खाल के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें (क्रमांक सीजी-21-जे-4096 और सीजी-21-जे-0920) भी जब्त कर ली गई हैं। वन विभाग ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नारायणपुर के न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वन अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा और तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी
- जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- Rashmika Mandana के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! पर्दे पर ‘संगीत की रानी’ का रोल निभाते नजर आएंगी एक्ट्रेस – राष्ट्रवाणी
- Kamal Haasan और रति अग्निहोत्री में हुई थी अनबन, सेट पर रहते थे खफा-खफा; फिर भी शूट की पूरी फिल्म – राष्ट्रवाणी
- Shah Rukh Khan ने देखी 3000 करोड़ी Dhurandhar, 8 महीने बाद पहली बार किया रणवीर सिंह की फिल्म का रिव्यू – राष्ट्रवाणी

