पेरिस: रफेल नडाल ने अपने शानदार कैरियर का आखिरी मैच खेलने के बाद से पिछले छह महीने में टेनिस रैकेट नहीं उठाया है और उनका कहना है कि अब वह सिर्फ नुमाइशी मैच खेलने के लिये ही रैकेट उठायेंगे और संन्यास के अपने फैसले से खुश हैं।

उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं कि 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जिताने वाली प्रतिस्पर्धी भावना भीतर से खत्म होने के बाद खेल से विदा लेने में उन्होंने देर नहीं की। उन्होंने सर्वाधिक 14 बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता है। नडाल ने यहां कहा ,‘‘ मैं अब गोल्फ खेलने का मजा लेता हूं और बाकी चीजों में भी आनंद आ रहा है।’

अब वह अपनी पत्नी और दो वर्ष के बेटे को पूरा समय देते हैं। उनका परिवार भी यहां पहुंचा था जब उन्हें फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे टेनिस की उतनी कमी नहीं खल रही क्योंकि मेरे पास जितना कुछ था, मैने टेनिस को दे दिया।

अब मुझे मानसिक रूप से सुकून है। मेरा शरीर फिर से कोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं देता। मैं जितना कर सकता था , मैने किया और बेहतरीन कैरियर रहा। अब जीवन के नये दौर का मजा ले रहा हूं।’’ छत्तीस वर्ष की उम्र में 2022 में खेल से विदा लेने वाले नडाल ने कहा कि वह कोई खास नहीं है और एक दिन कोई और खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंच जायेगा। उन्होंने कहा ,‘‘मुझे नहीं लगता कि मैं बहुत खास हूं। किसी दिन कोई और आकर यह सब हासिल कर लेगा। इसके लिये लंबा कैरियर, चोटमुक्त कैरियर होना जरूरी है।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version