राष्ट्रवाणी: नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि उन्हें ‘श्रीमान श्रीमती’ शो में अर्चना पूरन सिंह की जगह लेने के लिए मेकर्स ने झूठ बोला था। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के जाने के बाद टीवी शो श्रीमान श्रीमती (Shrimaan Shrimati) में काम किया था।

नीना ने बताया कि उन्हें झूठ बोलकर शो में लाया गया था। दरअसल अर्चना पूरन सिंह ने प्रेग्नेंसी की वजह से शो से कुछ समय के लिए ऑफ लिया था जिसके बाद नीना गुप्ता की शो में एंट्री हुई थी। नीना गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने शो में आने से पहले पूछा था कि क्या अर्चना मैटरनिटी लीव के बाद वापस आएंगी तो उन्होंने मना कर दिया था।

नीना ने बताया कि जब मेकर्स ने मना किया कि अर्चना वापस नहीं आएंगी तभी उन्होंने उन्हें रिप्लेस करने का फैसला किया। एक ऐसा कलाकार जिसे ऑडियंस पहले ही इतना प्यार दे रही थी। नीना गुप्ता ने बताया कि उन्हें अर्चना की वापसी के बारे में राकेश बेदी और दिल्ली में रहने वाली उनकी एक दोस्त के बीच फोन पर हुई बातचीत से ही पता चला।

उन्होंने दावा किया कि टीम के किसी भी सदस्य ने उन्हें इस बारे में सूचित नहीं किया था। नीना ने कहा कि उनके साथ चीट किया गया। उनका मानना है कि निर्माताओं को पता था कि अर्चना वापस आ रही हैं, लेकिन उन्होंने यह बात उनसे छिपाकर रखी, क्योंकि उन्हें डर था कि वह ये रोल ठुकरा देंगी।

जूम टीवी से बातचीत में नीना गुप्ता ने कहा, ‘श्रीमान श्रीमती में मेरे साथ अन्याय हुआ। अर्चना वह भूमिका कर रही थीं और वह प्रेग्नेंट हो गईं। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम ये रोल कर लो।

तब मैंने पूछा, ‘क्या वह बेबी होने के बाद वापस आएंगी?’ तब उन्होंने कहा, ‘नहीं, वह अभी नहीं आएंगी।’ अर्चना वाकई एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, उनकी जगह लेना बहुत मुश्किल है। लोग इतनी आसानी से स्वीकार नहीं करते। मैंने यह चुनौती स्वीकार की।’ साल 1994 में रिलीज हुआ ‘श्रीमान श्रीमती’ सीरियल दो बार दोबारा प्रसारित हुआ।

2005 में, सब टीवी ने ‘आज के श्रीमान श्रीमती’ नाम से इसका नया वर्जन लॉन्च किया। कई साल बाद, 2018 में, निर्माताओं ने ‘श्रीमान श्रीमती फिर से’ के साथ इसे फिर से प्रसारित करने की कोशिश की। नाम एक जैसा होने के बावजूद, दोनों वर्जन मूल सीरियल से बिल्कुल अलग थे।

इसमें जतिन कनकिया, राकेश बेदी, रीमा लागू और अर्चना पूरन सिंह ने अभिनय किया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version