गुवाहाटी. सिंगापुर में जुबिन गर्ग की मौत के सिलसिले में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत और गायक के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा को कामरूप के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि सिंगापुर में गायक की मौत के संबंध में दोनों को गिरफ्तार किया गया था और दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया था. महंत को सिंगापुर से नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया, जबकि शर्मा को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि शर्मा के ‘लोकेशन’ की जांच की गई, तो पता चला कि वह दिल्ली और राजस्थान की यात्रा कर रहा था.

गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद दोनों को कामरूप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर ले जाया गया क्योंकि दुर्गा पूजा के कारण अदालतें बंद थीं. अधिकारी के अनुसार अदालत ने उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास से अपराध जांच विभाग (सीआईडी) कार्यालय ले जाया गया.

इस बीच, गायक की तेरहवीं के लिए जोरहाट में मौजूद जुबिन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि दोनों को असम लाया गया है क्योंकि ”हम सभी यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि गर्ग के अंतिम क्षणों में उनके साथ क्या हुआ था.” गरिमा ने कहा कि उन्हें जांच दल पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि अब उन्हें जल्द पता चल जाएगा कि सिंगापुर में वास्तव में क्या हुआ था.

असम सरकार ने 19 सितंबर को सिंगापुर में गायक की मौत के मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक एम पी गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था. एसआईटी ने महंत, शर्मा और सिंगापुर असम एसोसिएशन के सदस्यों सहित महोत्सव के लिए सिंगापुर गए लोगों को पेश होने और अपने बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पहले कहा था कि महंत और शर्मा के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से एक ‘लुकआउट नोटिस’ जारी किया गया है, जिसमें उन्हें छह अक्टूबर तक अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ??के सामने पेश होने को कहा गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version